थाना समाधान दिवस में आयी 4 शिकायतें मौके पर 1 का निस्तारण - Aaj Tak Media

थाना समाधान दिवस में आयी 4 शिकायतें मौके पर 1 का निस्तारण

 

कोंच (जालौन) दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 04 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए बांकी प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकरियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान एस डी एम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो इसी कड़ीं में कोतवाल ने बोलते हुए कहा कि जहां भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार आर आई लायक सिंह सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह अखलेश कुमार सुयश पाठक आनंद राजपूत अंकिता श्रीबास्तव हेमलता जोशी मौसम सिंह अंशुल शर्मा धीरज शुभचिंतक प्रेम।किशोर उदय यादव आशीष दीक्षित सहित पुलिस व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply