कोंच (जालौन) कन्या के हाथ पीले करने पर कई गुना पुण्य प्राप्त होता है ऐसा सनातनी ग्रंथ बताते हैं और यह पुण्य कार्य श्री महाकाल सेवा समिति विगत कई वर्षों से करती चली आ रही है और इसी कड़ी में श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में दिन शनिवार को विजय श्री लंकेश्वर महाराज के परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ संजीब निरंजन एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में गोलू शुक्ला खुर्द डॉ मृदुल दांतरे सभाषद महेंद्र कुशवाहा आशीष कुशवाहा उज्ज्वल तिवारी गोलू पांडेय और इंद्रजीत सिंह राठौर रहे कार्यक्रम में बैदिक रीति रिबाज के अनुसार 8 जोड़ों ने दाम्पत्य जीबन स्वीकार किया जिनमें प्रतीक्षा संग अनुज बर्षा संग छोटू प्रतीक्षा संग राहुल शिल्पा संग बिनोद करीना संग विजय कुमार सोनम संग पवन काजल संग उमेश और खुशी संग राज ने बैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेते हुए एक दूसरे को दिए गए बचनों को निभाने की कसमें खायीं कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक ऋषि राना सह संयोजक प्रधव मिश्रा एवं हिमांशु राठौर की कड़ीं मेहनत रही जिनके सहयोग के लिए राघवेंद्र यादव राकेश पाल आशीष दुबेदी दिलीप सोनी जीतेन्द्र थापक अभिनाश खरे और सनी राय सहित तमाम सहयोगी सहयोग में लगे रहे इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजीब निरंजन ने बोलते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से फिजूल खर्ची में बचत होती है और गरीब से गरीब ब्यक्ति भी अपनी पुत्री के हाँथ पीले कर लेता है और हमें ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे आने बाले समय में और भी लोगों का ऐसे कार्यक्रमों की तरफ रूझान बढ़ सके मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम संयोजक एवं उनके सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता की बधाई देते हुए उन्हें साधुवाद दिया इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने परिणय सूत्र में बंधे 8 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर दिलीप सनी मास्टर अबिभाष खरे भरत आकाश पाटकर रुचिर कमलेश अंकित मिश्रा राकेश पाल सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
