दलित युवक पर दबंगों का क्रूर हमला: एफआईआर में 3 आरोपी गायब - Aaj Tak Media

दलित युवक पर दबंगों का क्रूर हमला: एफआईआर में 3 आरोपी गायब

 

उरई (जालौन)। कोतवाली कोच क्षेत्र के ग्राम भेंड में 11 मार्च को दबंग ट्रिक्कू कुशवाहा, संजय कुशवाहा व शिवदत्त उर्फ गपई सहित 6 लोगों ने दलित युवक रामजी पर लाठियों व लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। गेहूं की फसल में पानी लगाने के बहाने खेत पर बुलाकर संजय ने सिर पर सरिया मारी, जिससे रामजी गंभीर घायल हैं और चलने-फिरने में असमर्थ।मां सुमन ने डीएम को शिकायत सौंपकर पुत्र के पुनः मेडिकल, एफआईआर में 3 अज्ञात आरोपियों के नाम जोड़ने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कोच कोतवाली में मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई एसटी एसटी एक्ट में दर्ज नहीं हुई, लेकिन 3 आरोपी नामजद नहीं। आरोपी गांव में धमकी दे रहे हैं, समझौता करो वरना गांव में नहीं रहने देंगे।8 दिन बीतने पर गिरफ्तारी न होने से तनाव चरम पर। समाजसेवी मनोज अहिरवार, निखिल भास्कर व राघवेंद्र पंडितपुर ने न्याय की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply