कदौरा जालौन कदौरा नगर के हाईवे स्थित बस स्टैंड पर लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग के कारण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की आसपास की बिजली की केबल जलकर राख हो गई। घटना के बाद ट्रांसफार्मर के समीप अवैध रूप से दुकाने लगाए दुकानदारों में बगदड मच गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहले स्पार्किंग हुई और फिर आज आग तेजी से फैल गई आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर पर लगे कई अवैध बिजली कनेक्शन कटिया भी इस हादसे का प्रमुख कारण हो सकते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने जानकारी दी कि गर्मियों के मौसम में इस ट्रांसफार्मर में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई सुरक्षा जारली नहीं लगी है। जब तक जानवरों और आम लोगों को खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास से अवैध कब्जों को हटाया जाए। और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। इससे भविष्य में ऐसी ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
