Loading market...

बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार का अपहरण कर हत्या से फैली सनसनी

 

फाइल देने के बहाने दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाकर अधिवक्ता को कार सवार लोग ले गये

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन कालपी बार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से कालपी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक स्तब्ध रह गये। बीती शाम को कार सवार लोग गयादीन को बैठा कर लिवा ले गये। कानपुर नगर के गुजैनी इलाके में उनका शव मिला है।

इस घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार को किसी आवश्यक फाइल को देने के बहाने फोन किया गया था। फोन पर उन्हें कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया। अधिवक्ता के पुत्र हर्ष मित्रा निवासी मुहल्ला कागजी पुरा कस्बा कालपी ने कोतवाली कालपी में सूचना देकर अवगत कराया कि स्विफ्ट कार सवार कुछ लोग उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। अचानक संपर्क टूटने और उनके वापस न लौटने से परिजनों तथा साथी अधिवक्ताओं की बेचैनी बढ़ गयी। सूचना पाकर सीओ राजेश कमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी समेत पुलिस टीमे व परिजन तथा परिचित गायब अधिवक्ता की तलाश में जुट गए।इसी बीच कानपुर महानगर के गुजैनी क्षेत्र में ग्यादीन अहिरवार का शव मिलने से कालपी में हड़कंप मच गया।

 

इंसेट

 

अधिवक्ताओं ने सीओ से भेंट कर जल्द कार्यवाही करने की मांग उठाई

 

कालपी जालौन

 

बार संघ अध्यक्ष की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में अधिवक्ता रविवार को कोतवाली कालपी में पहुंचे। तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल से मुलाकात कर

अधिवक्ताओं ने अवगत कराया कि ग्यादीन अहिरवार कालपी बार संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना ने अधिवक्ता समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। साथी अधिवक्ताओं के लिए यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। किसी व्यक्ति को बहाने से बुलाकर इस तरह अपने साथ ले जाने और फिर उसकी मौत की घटना सामने आती है, तो यह निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होनी चाहिए।

क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

कानपुर नगर के गुजैनी क्षेत्र में शव मिलने के बाद दोनों स्थानों के बीच घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ना भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। आखिर अधिवक्ता को किसने फोन करके बुलाया था, कार में कौन-कौन लोग सवार थे, उन्हें कालपी से कानपुर किस परिस्थिति में ले जाया गया।

अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों को बेनकाब करे तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये।

 

इंसेट

 

अधिवक्ता के पुत्र हर्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

 

कालपी जालौन

 

बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार उरई अदालत से मुकदमे की पैरवी कर लौटने के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा सफेद रंग की डिजायर कर में बैठा कर ले जाने का मामले में पीड़ित पुत्र के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

उक्त प्रकरण को लेकर गयादीन अहिरवार के पुत्र हर्ष नाथ मित्रा उर्फ गोलू के द्वारा कोतवाली कालपी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया है कि उनके पिता गयादीन अहिरवार दिनांक 31.10.2026 दिन शनिवार को उरई अदालत में मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे वापसी के दौरान शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने फोन कर अपने पुत्र हर्षनाथ मित्रा उर्फ़ गोलू को मुन्ना फुल पावर चौराहे पर बुलाया क्योंकि उन्हें एक क्लाइंट से दुर्गा मंदिर के पास फाइल लेने जाना था। हर्षनाथ जब अपनी स्कूटी से मन्नापुर पावर चौराहे पर पहुंचा तो वहां गयादीन अहिरवार मिल गए। इसके बाद पुत्र ने उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठाकर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचाया। वहां पहले से ही एक सफेद रंग की डिजायर कार ( जिसके पीछे नंबर प्लेट नहीं थी ) खड़ी थी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे। उसमें से दो लोग पीछे वाली सीट से करीब तीन 3.45 बजे उतरे और गयादीन अहिरवार को अपनी गाड़ी में बैठने को कहा। गयादीन उनके साथ गाड़ी में बैठ गए इसके बाद गाड़ी आलमपुर चौराहे की तरफ हाईवे की ओर तेजी से निकल गई। पुत्र ने स्कूटी से गाड़ी का काफी पीछा किया लेकिन कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी दिखानी बंद हो गई।

 

इंसेट

 

ठीक एक साल पहले हुई थी अधिवक्ता पुत्र की मौत

 

कालपी जालौन

 

यह संयोग कहा जाए कि दिनांक 31.10.2025 को यानी एक साल पहले बरसाना अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के पुत्र की मौत कालपी में हुई थी। उक्त मामला आत्महत्या का था। क्या कहा जाए कि 1 साल बाद वकील पिता की मौत हो गई।

 

इंसेट

 

एसपी समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी कालपी पहुंचे

 

कालपी जालौन

 

वार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की मौत की घटना को लेकर प्रशासन दिन भर सतर्क रहा। घटना की जानकारी होती ही। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत रात में ही कालपी में पहुंच गए। क्षेत्राधिकार राजेश कमल कोतवाली प्रभारी नीचे वाले ब्रह्म तिवारी से मंत्रणा कर रात में 3 बजे तक कैम्प किया। क्षेत्राधिकारी जालौन एवं कई थानों की पुलिस,कई इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर, पुलिस तथा पीएसी के जवान तैनात रहे।

 

फोटो – गयादीन अहिरवार

Leave a Reply