2 साल से फरार गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - Aaj Tak Media

2 साल से फरार गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

सिरसा कलार जालौन। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा कलार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब दो वर्षों से गैंगस्टर व लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सिरसा कलार परमिंद्र सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय जाटव पुत्र मुरारी जाटव निवासी बंगरा, जनपद जालौन को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर उरई और सिरसा कलार थाने में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिलेगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास और मजबूत हुआ ।

Leave a Reply