पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव - Aaj Tak Media

पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

 

कोंच (जालौन) हिन्दू पंचांग के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इसी को लेकर नगर में दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार और भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की

मंदिरों में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा सुंदरकांड बजरंग बाण और हनुमाष्टक का सामूहिक पाठ किया गया “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया वहीं

नगर के समीपस्थ कैलिया रोड स्थित दोहर हनुमान मंदिर प्राचीन गुदरिया हनुमान मंदिर धनु तालाब स्थित विजयश्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित अन्य प्रमुख हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया वहीं दोहर हनुमान मंदिर में पुजारी कमलेश दुबे और अजय दुबे ने दोपहर 12 बजे विधिवत आरती संपन्न कराई इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मंदिरों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

दोहर मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी मंत्री विनय वाजपेयी सहमंत्री अमरेंद्र दुबे सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया वहीं गुदरिया हनुमान मंदिर में पुजारी महेश विदुआ और पवन विदुआ ने आरती कराई और यहां भी प्रसाद वितरण में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाया

इस मौके पर दोहर मंदिर समिति अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी मंत्री विनय वाजपेयी सहमंत्री अमरेंद्र दुबे राजेन्द्र दुबे आनन्द दुबे भास्कर दुबे नीरज दुबे सहित भंडारे की व्यवस्था में व्योम शुक्ला वीरू सोनी संजीव सोनी दीपक रावत अनुज नगरिया अंकित वाजपेयी रघुराज यादव रामु अग्रवाल बॉबी सोनी मनोज उपाध्याय छोटू मयंक अनुभव रिछारिया आनन्द गुप्ता सहित लोग व्यवस्था में लगे रहे वही गुदरिया हनुमान मंदिर पर पुजारी महेश विदुआ पवन विदुआ ने विधिवत आरती की इस मौके पर एड.ओमप्रकाश अग्रवाल ओपी मुकेश विदुआ प्रमोद अंकित रंजन गोस्वामी वरदान अग्रवाल सोहन अग्रवाल प्रमोद गुप्ता प्रसाद वितरण की व्यवस्था में लगे रहे।

 

Leave a Reply