खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया - Aaj Tak Media

खेतों में गेहूं की फसल में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया

 

कालपी जालौन गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाओं में नेतृत्व में होने लगी है।तहसील क्षेत्र के ग्राम इमिलिया मौजा सोहरापुर में खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग में नियंत्रण किया है।

 

अग्निशमन केन्द्र कालपी के सूत्रों के मुताबिक अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लगने से गेहूं के गटठौ में आग सुलगने लगी देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के द्वारा खेतों मैं लगी आग को बुझाया गया। आग बुझाने में अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद कुमार नायक , फायर मैन मानवेंद्र सिंह, शिवकुमार, अरविन्द सिंह , सुधीर कुमार सहभागिता की।

 

फोटो – खेतों में लगी आग को बुझाने में जुटे कर्मचारी

Leave a Reply