घर में घुसकर दबंगों द्वारा युवती के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल - Aaj Tak Media

घर में घुसकर दबंगों द्वारा युवती के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) आटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा निवासी पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर धमकाने, मारपीट करने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि 15 मई की रात कुछ लोग हथियारों के साथ उसके घर के पास पहुंचे, जबकि अगले दिन रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता की गई। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से सोनू बाबा, सुदेश कुमार, रामू कुमार, अमन कोरी, जयंती, हरीराम, रेशमा, नित्या, शिवनारायण, रामवती, विनीता, सुमन, नरेश आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply