नारी शक्ति समृद्ध भारत पर कविता एवं पोष्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - Aaj Tak Media

नारी शक्ति समृद्ध भारत पर कविता एवं पोष्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

कोंच (जालौन) जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद जालौन के निर्देशन में दिन सोमवार को मोहल्ला गांधी नगर स्थित सीआरपी इंटर कॉलेज में नारी शक्ति समृद्ध भारत विषय पर स्वरचित कविता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका उनके अधिकार शिक्षा आत्मनिर्भरता तथा देश के विकास में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जिसमें विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्होंने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया इस दौरान प्रवक्ता एस सिंह अनुपम शर्मा विजय वर्मा मैथिली शरण नंदकुमार सहित छात्र कमलेश सोम राठौर अंकित अंशुल आदर्श अभिषेक छात्रा खुशबू रश्मि सहित तमाम छात्र चाहता है और विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

 

Leave a Reply