कोंच (जालौन) नगर के मुख्य बाजार स्थित रामगंज में जूता-चप्पल की दुकान से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दिन बुधवार जेल भेज दिया है आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली गई है घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेरा निवासी ज्योति अपने पति हरनाम पुत्र संतराम के साथ कस्बा कोंच के रामगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं और वह एक जूता-चप्पल की दुकान पर चप्पल पसंद कर रही थी इसी दौरान किसी ने उनके पर्स से सोने का पेंडल चांदी की पायलें और नगदी पार कर दी महिला ने चप्पल खरीदने के बाद भुगतान करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें रखे जेवर और नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए महिला ने शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगी शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई इसी दौरान बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे तीन संदिग्ध युवकों लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं महिला के पति हरनाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवर व नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
