कोंच (जालौन) थाना नदीगांव के ग्राम सलैया खुर्द निबासी अभिजीत सिंह पुत्र धमेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2026 को मथुरा प्रसाद डिग्री कालेज में बी एस सी सेकेण्ड ईयर की परीक्षा देने आया था और परीक्षा समाप्त होने के बाद मै समय दोपहर करीब 12.45 बजे स्कूल के बाहर आये तो पहले से ही स्कूल के बाहर रामु यादव पुत्र पप्पू यादव निबासी नरिया व अनुज चनसोलिय पुत्र अज्ञात निबासी ग्राम बसीठ बर्तमान निबासी रामकुण्ड कालौनी व देव शर्मा पुत्र अज्ञात निबासी हराम सजेरा व भाई जी गुर्जर पुत्र राघवेंद्र उर्फ सोनू निबासी कुदरा खुर्द आदि सभी एकराय होकर आये और डंडों व बेल्टों से गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट की और मुझे बचाने मेरे साथी अनुज पुत्र चरन सिंह निवासी सलैया कूर्द आये तो उनके साथ भी मारपीट की जिससे मेरा सर फट गया तथा शरीर मे कई जगह चोटें आईं है और उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए अभिजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धारा 115(2)/351(2)/352 में मुक़द्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
