डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी - Aaj Tak Media

डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

 

कोंच (जालौन) झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने बीती शाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक तथा माल गोदाम का जायजा लिया निरीक्षण के समय कार्यों की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताई तथा निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार स्पेशल ट्रेन से कोंच स्टेशन पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले यात्री सुविधाओं साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम की प्रगति रिपोर्ट भी देखी और अधिकारियों से जानकारी लेने पर सामने आया कि कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है इस पर डीआरएम ने स्पष्ट नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी वह कोंच स्टेशन आए थे और तब भी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक अपेक्षित सुधार नहीं दिखा

डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं और वर्तमान में इस रेलखंड पर ट्रेन केवल 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से संचालित हो रही हैं उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि इस रेल लाइन को तेज गति वाले मार्ग के रूप में विकसित किया जाए जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और समय की बचत हो सके।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने डीआरएम से मुलाकात कर रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की मांग रखी वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल सेवा का उरई और एट स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग की निरीक्षण के दौरान उप स्टेशन प्रबंधक शीतू पटेल प्रभारी स्टेशन मास्टर मंदाकिनी उदय कुमार दिलीप कुशवाहा सहित पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सभासद अनिल वर्मा उधोग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय लोहिया विनोद सोनी महेंद्र कुशवाहा दंगल यादव राजेन्द्र अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply