जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन सोमवार को महेवा विकासखंड के ग्राम नूरपुर में अनुरागिनी संस्था की ओर से कृषक समृद्धि उत्सव एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बालक दास पाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, नवाब सिंह जादौन, सूर्य नायक सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 536 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। संचालन रामकुमार जादौन ने किया।
फोटो – संस्था के कार्यक्रम में शामिल लोग
