कोंच (जालौन) कोंच विकास खण्ड के ग्राम कूंडा में दिन बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के भूसा घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर सांप निकल आया सांप को देखकर किसान और आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।
ग्राम कूंडा निवासी किसान पप्पू रजक अपने पशुओं के लिए भूसा निकालने के लिए भूसा घर में गए थे इसी दौरान उन्होंने अंदर एक विशाल अजगर को कुंडली मारे हुए देखा अचानक सांप को देखकर वह घबरा गए और बाहर आकर परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी पास जाने की हिम्मत नहीं की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची टीम ने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया इस दौरान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया अजगर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह की घटनाओं में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और स्वयं किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा ग्रामीणों का कहना है कि आस पास के क्षेत्रों में जंगल और झाड़ियां होने के कारण कभी-कभी ऐसे जंगली जीव गांव की ओर आ जाते हैं।
