घर में घुसकर मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परासन में घर में घुसकर की गई। मारपीट के मामले में पीड़ित के द्वारा थाना आटा में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त मामले को लेकर वादी ब्रजकिशोर पुत्र स्वर्गीय माहेश्वरीदीन निवासी ग्राम मोहरदेवी परासन थाना आटा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 13.06.2026 समय करीब 9:00 बजे रात्रि प्रार्थी अपने घर में बैठा था।उसी समय गांव के ही आरोपीगणों नारायण , केशराम , अरुण आये तथा मेरे घर में घुसकर मेरे साथ बेवजह गाली गलौज व लात घूंसे से मारपीट करने लगे। तभी मोहल्ले के काफी लोग आकर बीच बचाव कराने लगे। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए सभी लोग भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा बिबेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply