ग्रेट निकोबार बचाने और कॉरपोरेट लूट रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान - Aaj Tak Media

ग्रेट निकोबार बचाने और कॉरपोरेट लूट रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

 

कोंच (जालौन) नगर में दिन सोमवार की शाम चंदकुआ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने तथा कथित कॉरपोरेट लूट को रोकने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अभियान में भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रेट निकोबार क्षेत्र पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है यहां की जैव विविधता वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण देश और आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े विकास परियोजनाओं के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का खतरा बढ़ रहा है जिससे पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो सकता है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है इसी उद्देश्य से जनसमर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ताकि सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जा सके कार्यकर्ताओं ने लोगों को ग्रेट निकोबार के महत्व और वहां संभावित पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जानकारी भी दी

अभियान के दौरान सईद शाकिर अली नासिर खान अवधेश अवस्थी शहाबुद्दीन राइन विशाल अहमद विनोद कुशवाहा सज्जन वर्मा सूरज याज्ञिक रघुवीर कुशवाहा लकी दुबे संजीव कुशवाहा आमिर ए.सी. वाले मुन्ना लाल रजक अरविंद वालू शर्मा कासिम जाकिर आशीष पप्पू सोनी और आजाद उद्दीन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी जनजागरण अभियान चलाती रहेगी तथा आम जनता को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास जारी रखा जाएगा।

 

Leave a Reply