लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह 27 जून को, सभी सेनानियों से हिस्सा लेने की अपील - Aaj Tak Media

लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह 27 जून को, सभी सेनानियों से हिस्सा लेने की अपील

 

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी समिति के संरक्षक तथा पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अवगत कराया है कि कोंच रोड स्थित बंशीधर पैलेस में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के तत्वावधान में दिनांक 27 जून शनिवार को सायं 4 बजे लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जनपद के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गयी हैं।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संरक्षक एवं पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने जनपद के सभी लोकतंत्र सेनानियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर समारोह की गरिमा बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है तथा उनकी उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी एवं यादगार बनाएगी।

 

फोटो – पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन

Leave a Reply