बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर दो की मौत, एक गंभीर - Aaj Tak Media

बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर दो की मौत, एक गंभीर

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) बीती रात उरई से ताजिया देखकर अपने गांव कोटरा लौट रहे थे थाने से कुछ ही दूरी पर बाइक सवारों को ओवरलोड ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मारी थी जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात उरई से ताजिया देखकर बाइक से सवार होकर तीन युवक कस्बा कोटरा जा रहे तभी थाने से कुछ ही दूरी पर तेजगति से आ रहे ओवरलोड ट्रक नम्बर आरजे-11 जीसी 5028 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने

ट्रक को कब्जे में देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां पर डाक्टरों ने बरकत 22 वर्ष पुत्र नासिर खान मोहल्ला गणेशगंज कोटरा एवं सौरभ खान 20 वर्ष पुत्र हाफिज इस्माईल मोहल्ला गणेशगंज कोटरा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 

 

फोटो परिचय -मृतक फाइल फोटो

Leave a Reply