गुलाबी गैंग ने बरसात के पहले आवास दिलाये जाने की लगायी गुहार

 

कोंच (जालौन) पुरुस्वार्थ महिला सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान गुलाबी गिरोह सेना की मुख्य कमाण्डर अंजू शर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास हेतु हम गरीब महिलाओं ने आबेदन किया है जिसकी जांच तहसील द्वारा की जा चुकी है लेकिन नगर पालिका स्तर पर लंबित है जिसके कारण हम सभी लोग आवास से बंचित हैं और अगर वर्षा शुरू हो जाती है तो हम गरीब महिलाएं अपने बच्चों को कहां रखेंगे क्योंकि हमारे रहने के।लिए जगह नहीं है उक्त के सम्बन्ध में महिलाओं ने एस डी एम से नगर पालिका द्वारा जांच करवाकर आवास दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान जानकी देवी अंजनी उषा मिथिलेश सरोज गीता इंदिरा गिरिजा केशकली गणेश मीना ज्ञान सिंह बिट्टी चंदा मुन्नी सिया रानी निशा गंगावती प्रेमा देवी सहित तमाम महिलाएं पुरुष मौजूद रहे

 

Leave a Reply