कोंच (जालौन) दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 04 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए बांकी प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकरियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान एस डी एम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो इसी कड़ीं में सी ओ ने बोलते हुए कहा कि जहां भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार एस आई अजय कुमार आर आई लायक सिंह सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह आशीष दीक्षित प्रेम किशोर पीयूष वर्मा अमित झाँ मौसम सिंह इंद्रजीत यादव संजना कुमारी अंकिता श्रीबास्तव सहित पुलिस व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
