दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर 5 माह के बच्चे को छीना

कोंच (जालौन) नगर की एक विवाहिता ने अपने पति सास और ननद पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने व मारपीट कर अपने पांच माह के मासूम बच्चे को उससे अलग रखने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़िता ने दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार मुहल्ला मालवीय नगर निवासी शिखा की शादी 11 दिसंबर 2024 को गोखले नगर निवासी कपिल तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कपिल तिवारी सास मुनिया तिवारी और ननद रुपाली दहेज में पर्याप्त सामान और रुपये न लाने का ताना देते रहे आरोप है कि उससे हर माह 20 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन इसके बाद से सास ने बच्चे को अपने पास रख लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया आरोप है कि 20 जुलाई की शाम जब उसने बच्चे को दूध पिलाने के लिए मांगा तो पति सास और ननद ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी सूचना मिलने पर पहुंचे उसके पिता के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई तथा बेटी को घर ले जाने की बात कही गई।

विवाहिता का यह भी आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर कोतवाली कोंच पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसे डांटकर भगा दिया गया पीड़िता ने सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर पति सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा अपने पांच माह के बच्चे को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है।

 

Leave a Reply