जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में उपजिलाधिकारी कालपी बिपिन कुमार को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही पर पुनर्विचार की मांग उठाई है।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दानिश समाजवादी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सम्बोधित
ज्ञापन उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि विश्वविद्यालय का निर्माण उस समय हुआ था, जब ग्राम सींगनखेड़ा उत्तर प्रदेश रेगुलेटेड एरिया एक्ट, 1958 के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र में शामिल नहीं था। संगठन का आरोप है कि बाद में इस क्षेत्र को विकास प्राधिकरण के दायरे में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण पहले ही पूर्ण हो चुका था।
सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 38 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने विशेष रूप से गरीब एवं कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के हितों का हवाला देते हुए आदेश को निरस्त करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं वैधानिक समीक्षा कराने की मांग की।
उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से छात्रहित एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन देने वालों में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, वरिष्ठ समाजवादी नेता अमर सिंह चंदेल, शिव बालक यादव, नगर अध्यक्ष अजीत यादव, राम खिलावन यादव, प्रशांत शुक्ला, अजहर बाबा, अनीश, ओवैस पठान, सोनू यादव, दिनेश वर्मा, शिव कुमार, शकील उद्दीन, नफीस, राजकुमार वाल्मीकि, राजेश, मोहम्मद दानिश सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
