Loading market...

यमुना बालू खनन परियोजना पर पर्यावरणीय जनसुनवाई सम्पन्न

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी एवं एनवायरमेंटल रिसर्च एंड एनालिसिस के संयुक्त तत्वावधान में तहसील सभागार कालपी में यमुना नदी की बालू खनन परियोजना को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने की।

तहसील सभाकक्ष कालपी में आयोजित जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खनन कार्य पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किए जाने चाहिए, जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।लोक सुनवाई में परियोजना प्रस्तावक अमृत फॉस्फेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से त्रिलोक सिंह राठौड़ ने ग्राम हीरापुर स्थित गाटा संख्या त्169/9, खंड संख्या-6 में प्रस्तावित बालू खनन परियोजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रस्ताव के अनुसार 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में छह माह की अवधि में 1.20 लाख घन मीटर मोरम खनन का प्रस्ताव है। विदित हो कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के तहत पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया के अंतर्गत यह लोक सुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

 

फोटो – पर्यावरणीय लोक सुनवाई में उपजिलाधिकारी तथा अन्य

Leave a Reply