महादेवा रामशंकर बालिका विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

ऐट (जालौन) महादेवा रामशंकर बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक रामशंकर वर्मा ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से मुक्त कराया।विद्यालय संचालक वीरू वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए देश के वीर जवानों ने अपना खून बहाया। इस संघर्ष में न जाने कितनी माताओं का सिंदूर उजड़ा और कितनी ही माताओं की गोद सूनी हुई। उनके बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने छात्राओं से देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सुरेंद्र सर, भूपसिंह सर, प्रदीप सर, प्रिंस सर, मोनूराजा, उन्नति मैम, दीक्षा मैम, अंजुम मैम, गायत्री मैम, पूनम मैम, अनुराग सर और हेमंत सर सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र पिरोनिया ने किया। समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा।

Leave a Reply