वन एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वन दरोगा मुकेश कुमार सम्मानित

 

के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड व्यूरो जालौन

 

उरई जालौन  वनिकी एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माननीय प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप , उरई द्वारा वन दरोगा मुकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण तथा वन संपदा की सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।

प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन के साथ अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वन विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।वन दरोगा मुकेश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर प्रभागीय बनाधिकारी माननीय प्रदीप एवं सम्माननीय उप प्रभागीय वनाधिकारी रवि मोहन कटियार एवं सुबोध कुमार शुक्ला तथा मुकेश कुमार यादव बन दरोगा समस्त जालौन वन प्रभाग उरई के कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply