Loading market...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

 

उरई (जालौन) बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर आज रविवार को प्रदर्शन विरोध किया बाद में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेंट किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, भूपसिंह राजपूत प्रदेश सचिव, प्रखर बाजपेई, रामानंद श्रीवास, प्रमोद, प्रवीण रायकवार, धीरेन्द्र चौधरी, गौरव चौधरी, आर्दश कुमार सहित आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से आम जनता और किसानों का शोषण किया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की स्मार्ट मीटर की योजना जनविरोधी है और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से मनमाना बिल वसूल किया जा रहा है।

Leave a Reply