Loading market...

घायल गिद्ध को वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल

कोंच(जालौन) नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार को एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद लोगों ने एसडीएम अनीता देवी को मामले से अवगत कराया एसडीएम ने वन विभाग को भेजा है जहां वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार रामनिवास मौके पर पहुंचे और गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उपचार के लिए अपने साथ ले गए गिद्ध के मिलने की खबर नगर में चर्चा का विषय बनी रही। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेज दिया वन दरोगा ने बताया कि यह अलग प्रजाति का है यह काफी दूर जंगल की ओर से आया है हमारे क्षेत्र में कही गिद्ध नही है।

 

 

 

फोटो परिचय- सागर तालाब के मैदान में घायल पड़ा गिद्ध

Leave a Reply