Loading market...

युवती से शादी का वादा कर 8 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा

कोंच (जालौन) नगर के एक मोहल्ले में युवती से शादी का बादा करके आरोपित 8 साल तक शारिशिक सम्बन्ध बनाता रहा बाद में शादी करने की बात को मुकर गया अब युवती पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है और आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

नगर के एक मोहल्ले में 8 वर्ष पूर्व नदीगांव के ग्राम परासनी निवासी आरोपित अनुज युवक हलवाई का काम करने के लिए युवती के पिता के घर आया था युवती के पिता हलवाई है शादी विवाह में खाना बनाने का ठेका लिया करता है उसने युवक को हलवाई के काम पर रख लिया जिससे युवक का युवती के घर पर आना जाना शुरू हो गया और दोनो में बातचीत होने लगी यह बातचीत कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई आरोपित युवक ने युवती से शादी करने का बादा किया और उसके साथ शारिशिक सम्बन्ध बनाये कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने उससे कहा कि उसकी दो बहिनों की शादी हो जाये उसके बाद हम लोग शादी कर लेंगे यह कहकर वह आठ साल तक युवती से सम्बन्ध बनाता रहा बाद में युवती को पता चला कि युवक का रिश्ता कानपुर में तय हो गया है उसने तुरन्त युवक से बात की तो युवक ने कहा कि वह अब तुम से शादी नही करेगा और उसे धमकाने लगा कि अगर शादी की बात की तो तुम्हारी अश्लील फोटो शोसल मीडिया पर वायरल करके तुम्हे बदनाम कर देंगे सोमवार को युवती अपने पिता के साथ कोतवाली पहुँची और आपबीती बताते हुए युवक के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने की तहरीर दी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायतीं पत्र की जांच की जा रही है।

Leave a Reply