महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज में मनाया गया होली मिलन समारोह एवं विश्व महिला दिवस। - Aaj Tak Media

महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज में मनाया गया होली मिलन समारोह एवं विश्व महिला दिवस।

 

कदौरा/जालौन महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में मनाया गया होली मिलन समारोह एवं विश्व महिला दिवस आज दिनांक 8 मार्च 2026 दिन रविवार को महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में विद्यालय की शिक्षिकाएं कुमारी संध्या सिंह अंजली गुप्ता रजनी गुप्ता एवं श्रेष्ठा बाथम एवं विद्यालय की छात्रों को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कदौरा ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह दिलीप कुमार दिनेश कुमार तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने होली मिलन समारोह में पधारे सभी अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर तथा स्वल्पाहार कराकर स्वागत किया राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है इसको प्रतिवर्ष इसी तरीके से सजों कर रखा जाए और हर वर्ष मनाया जाए जिससे यह परंपरा सुचारू रूप से चलती रहे और हम सब लोग उपस्थित होकर एक दूसरे से मिल सके। होली मिलन समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी एवं सभी अतिथि गण उपस्थित रहे सभी ने होली मिलन समारोह का आयोजन का आनंद लिया।

Leave a Reply