एसपी जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश - Aaj Tak Media

एसपी जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जालौन, 24 सितम्बर 2025 (सू0वि0)।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आज क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिलना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply