— 🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳 —
सराहनीय कार्य – कानपुर देहात
दिनांक – 16 अक्टूबर 2025
महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में “मिशन शक्ति फेस 5.0” अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अमराहट पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में दिनांक 14.10.2025 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना अमराहट पर मु0अ0सं0 42/2025, धारा 137(2)/87/319(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तत्पश्चात पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
थाना अमराहट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 16.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्त समीर उर्फ अभिषेक पुत्र बहरुद्दीन, निवासी बघाकटरा सर्राफा बाजार, कस्बा व थाना औरैया, जनपद औरैया को एचपी ढाबा, महटौली से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –
1️⃣ समीर उर्फ अभिषेक पुत्र बहरुद्दीन, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी बघाकटरा सर्राफा बाजार, कस्बा व थाना औरैया, जिला औरैया।
अपराधिक इतिहास –
-
मु0अ0सं0 42/2025, धारा 137(2)/87/319(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना अमराहट, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
थाना अमराहट पुलिस टीम।
