Loading market...

जालौन के पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समाचार:

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद जालौन द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय उरई का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय कंट्रोल रूम, HHMD, HFMD, X-रे स्कैनर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply