पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयों में जनसुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संवाददाता — कानपुर देहात दिनांक 19.12.2025 को श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित एवं संवेदनशील कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 19.12.2025 को श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित एवं संवेदनशील कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply