गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में दिखा अफरा-तफरी का माहौल  - Aaj Tak Media

गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में दिखा अफरा-तफरी का माहौल 

 

उरई (जालौन)। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव के बाद कालपी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बीच खलबली मच गई है। केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए निर्धारित अवधि को 14 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिए जाने की खबर फैलते ही मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता और महिलाएं गैस एजेंसियों पर पहुंच गए जहाँ सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने की उम्मीद में घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं एजेंसी पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण कई लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि 7 मार्च को एलपीजी गैस की नई दरें घोषित होने के बाद से ही उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई थी। उत्तर प्रदेश में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दाम बढ़ने के दो दिन बाद ही बुकिंग व्यवस्था में बदलाव की जानकारी सामने आने से लोगों में और अधिक असमंजस की स्थिति बन गई।

कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय हालातों और इराक, इजरायल व अमेरिका के बीच तनाव को भी गैस आपूर्ति पर असर पड़ने की वजह मान रहे हैं। हालांकि सरकार ने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजे जा रहे मैसेज के माध्यम से स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर आम घरों की रसोई के साथ-साथ बाजार में बिकने वाले फास्ट फूड विक्रेता और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है

Leave a Reply