भूसा उतार रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल एक की हालत गंभीर - Aaj Tak Media

भूसा उतार रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल एक की हालत गंभीर

 

रामपुरा, जालौन। सड़क किनारे भूसा उतार रहे ट्रैक्टर में तेज गति वा लापरवाही से जा रहे ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए इसमें एक की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के माधौगढ़ रोड पर सटल्ली बाबा की बगिया के पास भूसा उतार रहे ट्रैक्टर में ट्रक चालक दीपेंद्र सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद दोहरे उम्र 31 वर्ष निवासी छिरिया सलेमपुर थाना कोतवाली जालौन ने तेज गति वा लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिसमें राजेश यादव पुत्र जाहर सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष,निवासी महौनी रामपुरा थाना रावतपुरा सरकार भिंड (मध्य प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उनका भांजा विवेक निवासी रामपुरा भी चोटिहाल हुआ है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम समय करीब 8:00 बजे ट्रक UP 33 टी 2423 सरकारी खाद्यान्न का अनाज उतारकर रामपुरा से जालौन की ओर जा रहा था इस समय यह घटना घटित हुई है। सूचना पाकर रामपुरा थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाषचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा जहां घायल राजेश यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

Leave a Reply