कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माणों पर उंगली उठती रही है और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है क्योंकि मुहल्ला पटेल नगर नहर कालौनी में पालिका परिषद द्वारा अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है जो इतना घटिया निर्माण है जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने पूर्व में एस डी एम से की थी लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण घटिया निर्माण बदस्तूर जारी है जिससे दिन गुरुबार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पार्क में हो रहे घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए हांथों में ईंटें लेकर धरने पर बैठ गए और तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग शुरू कर दी है लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा लोगों का आरोप है कि सरकार द्वारा भरपूर रुपया दिया जाता है लेकिन भ्र्ष्टाचार की भेंट आधे से अधिक पैसा चढ़ जाता है और अगर यह निर्माण होता रहा तो पार्क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा और सरकारी धन की बर्बादी भी होगी इस दौरान धरने पर बैठे अखंड प्रताप सिंह गोविंद भानु प्रताप शशांक जितेंद्र बृजेश अजय सीताराम प्रकाश बाबा वीरेंद्र प्रदीप सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।
