कालपी (जालौन) गुरुवार के दोपहर को यमुना नदी कालपी के पुल के पास जलधारा से 45 वर्षीय महिला का शव तैरता हुआ मिला है। भोगनीपुर पुलिस ने नाविकों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महिला शरीर में पीला कुर्ता पहने हुए एवं मौके पर शव को रख करके पुलिस आसपास के ग्रामों एवं क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क करके पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शव को देखकर महिला की शिनाख्त करने में सहयोग प्रदान करें। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
