कदौरा/जालौन कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं वहीं जहर खाकर आत्म हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम इकौना निवासी छोटे निषाद (45 वर्ष) पुत्र राम लाल सोमवार को अपने खेत पर रखवाली करने के लिए गया था। लेकिन दोपहर में जब वह नहीं घर वापस नहीं लौट तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। पहले उनके 17 वर्षीय पुत्र ने खेत पर जाकर तलाश की लेकिन वह नहीं मिले इसके बाद बड़े पुत्र ने खेत पर जाकर देखा तो छोटे निषाद अचेत अवस्था में पड़े मिले।परिजन उन्हें तत्काल हमीरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हैलेड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहें थे। लेकिन नौबस्ता पहुंचते ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में तीन पुत्र सवेश नितिन विपिन और एक पुत्री है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस, सीओ कालपी और फांरेसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया है कि किसान की कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है
