जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन शुक्रवार को स्थानीय नगर स्थित एमएसवी इंटर कॉलेज में विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली शैक्षणिक सफर को समर्पित इस समारोह में पूर्व छात्रों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल एवं नायब तहसीलदार मुकेश कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा वरिष्ठ शिक्षक आनंद शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एमएसवी इंटर कॉलेज ने एक शताब्दी के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज को अनेक प्रतिभाएं प्रदान की हैं।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेश मैहर ने विद्यालय के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। समारोह में उत्कर्ष मैहर, सुनील शाक्य, मेजर गिरिजादत्त त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, रविंद्र अवस्थी, नरेंद्र यादव, संतोष अवस्थी सहित प्रबंध समिति के सदस्य एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं अक्षिता, तनिष्क एवं स्नेहा द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
फोटो – समारोह में उपस्थित अतिथियों के साथ विद्यालय परिवार
