दो माह पहले डाली गई पाइपलाइन में अब तक शुरू नहीं हुई पानी की सप्लाई - Aaj Tak Media

दो माह पहले डाली गई पाइपलाइन में अब तक शुरू नहीं हुई पानी की सप्लाई

 

कोंच (जालौन) नगर के नया पटेल नगर स्थित कांच के मंदिर के पीछे रहने वाले मोहल्लेवासियों ने दिन रविवार को क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई स्थानीय लोगों का कहना है कि नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग दो माह पूर्व इलाके में पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।

मोहल्लेवासियों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के दौरान गलियों और सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया था और कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं वहीं खुदाई के बाद बची मिट्टी भी सड़कों पर पड़ी हुई है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उखड़ी हुई इंटरलॉकिंग सड़कें और कीचड़ के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है वहीं बारिश या पानी भरने की स्थिति में हालात और भी खराब हो जाते हैं और वाहन निकालने में भी दिक्कत होती है जबकि सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जल निगम और नगर पालिका प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है

परेशान स्थानीय निवासियों में जेपी कुशवाहा रामेश्वर दयाल रामवीर सुमित राजेश अवध किशोर सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने तथा टूटी सड़कों और गलियों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

Leave a Reply