कदौरा (जालौन) नगर कदौरा में साप्ताहिक मंगल बंदी के दिन भी कई दुकानदार बेखौफ होकर दुकानें खोल रहे हैं। जनपद जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशों को ताक पर रखकर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
मंगल बंदी के बावजूद बाजार खुलने से प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आखिर किसकी सह पर कदौरा मार्केट खोला जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा या फिर यूं ही उल्लंघन जारी रहेगा।
अब नजरें जनपद जालौन के जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर क्या कदम उठाए जाते हैं। नगर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
