कोंच (जालौन) बंदरों का आतंक इस कदर नगर में हावी है कि लोग आए दिन बंदरों के काटने से घायल हो रहे हैं और घरों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो रहा है यही हाल तहसील परिसर का भी है जहां पर बंदरों का आतंक अधिवक्ताओं के लिए सर दर्द बन गया है क्योंकि उनकी फाइलें बंदर उठा ले जाते हैं और उन्हें क्षतिग्रस्त कर देते हैं
उक्त के संबंध में बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष की अगुवाई में उप जिला अधिकारी ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अवगत कराया है कि तहसील परिसर में इन दोनों बंदरों का आतंक है और बंदरों के झुंड के झुंड हम अधिवक्ता गणों के कार्यों को प्रभावित करते हैं और अगर हम लोग पानी पीने चले जाते हैं तो बंदर हमारी फाइलें उठा ले जाते हैं और कभी-कभी हम अधिवक्ताओं को भी काट लेते हैं अभी दिनांक 25 अप्रैल 2026 को बन्दरों ने अधिबक्ता संदीप श्रीबास्तव को काट लिया इतना ही नहीं बंदर हम लोगों की मोटर साइकिलों की सीट और मोटर साइकिल में लगा बैग भी फाड़ दे रहे हैं अधिबक्ताओं ने एस डी एम से बन्दरों को बन बिभाग द्वारा अभिलम्ब पकड़ाए जाने की मांग को ही इस दौरान संजीत कुमार जाटव जितेंद्र सिंह परिहार राम लखन कुशवाहा सहित संजीब तिवारी बीरेन्द्र सिंह अंडा ओ पी अग्रवाल सहित तमाम अधिबक्ता मौजूद रहे।
