बार एसोसिएशन के चुनाव में 125 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का मतदान - Aaj Tak Media

बार एसोसिएशन के चुनाव में 125 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का मतदान

 

कालपी/जालौन गुरुवार को अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव के लिये महामंत्री पद पर अशोक मोहन राय खन्ना के

द्वारा नामांकन पत्र बापिस ले लिया गया। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर 1-1 उम्मीदवार मैदान में रह जाने उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी बार भवन कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट की गई। महामंत्री पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। जिनमें अशोक मोहन राय खन्ना ने अपना नामांकन पत्र बापिस कर लिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार एवं अवधेश सिंह सोलंकी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। अब इन्ही दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव मुकाबला 8 मई को होगा।

इसी प्रकार महामंत्री के पद पर मोहम्मद आमीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने।संयुक्त मंत्री पद के लिए दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव एडवोकेट गोलू ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह अहिरवार ने अपने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये है। जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव डब्बू,उदय सिंह यादव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर हेमंत साहू, तरुण गुप्ता, रोहित कुमार द्वारा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए गए गये हैं।1-1 नामांकन दाखिल होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है।

आगामी 8 मई को 125 मतदाताओं द्वारा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिये मतदान किया जायेगा। इसके उपरांत मतगणना तथा चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आदि पदों पर निर्विरोध बनने वाले पदाधिकारियों को गुरुवार को सभी अधिवक्ता एक दूसरे को बधाई देते रहे।

 

 

फोटो – चुनाव सम्बोधित जानकारियां देते अधिवक्ता

Leave a Reply