जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन घायल एवं बीमार पशुओं की देखभाल को लेकर प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में घायल अवस्था में मिले बंदर का एसडीएम विनय कुमार मौर्य के निर्देश पर राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी ने उपचार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर मोहल्ले में एक बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने आवश्यक निर्देश दिए।
राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बंदर का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्साधिकारी ने उपचार कर बंदर को शारीरिक रूप से स्वस्थ किया।प्रशासन की तत्परता और घायल पशु का समय पर उपचार किए जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
फोटो—घायल बंदर का उपचार करते पशु चिकित्साधिकारी की टीम
