कोंच (जालौन) मोटर साइकिल से पुत्र अपनी माँ को लेकर इलाज कराने के लिए जा रहा था और जैसे ही वह सिकरी पुलिया के पास पहुंचा ही था तभी ई को कार चालक ने रंगबाजी में कार चलाते हुए मोटर साइकिल में कट मार दिया जिससे मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनहरी निबासी बिबेक गुप्ता पुत्र राम प्रकाश 20 दिनों से बुखार से पीड़ित अपनी माँ कमला उम्र करीब 60 बर्ष को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहा था और जैसे ही सिकरी की।पुलिया के पास पहुंचा तभी ईको कार चालक ने रंगबाजी से कार चलाते हुए मोटर साइकिल में कट मार दिया जिससे मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए जैसे ही यह हादसा राहगीरों ने देखा तो राहगीरों ने तत्काल ही ईको कार को रोक लिया और उसी में घायलों को बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजबाया इलाज के दौरान कमला की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचाए के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया वहीं पुत्र बिबेक का उपचार जारी है।
