कोंच (जालौन) रौनीजां थाना सीपरी झांसी निवासिनी श्रीमती नीलम पत्नी राजा पुत्री मलखान निबासी ग्राम सलैया बुजुर्ग थाना कैलिया ने दिन बुधवार को कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थनी अपने पिता के साथ मुहल्ला मालवीय नगर कोंच में किराए से रह रही है मेरा बिबाह 22 मई 2025 को राजा पुत्र चतुर सिंह निवासी रौनीजां थाना सीपरी जिला झांसी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई थी औऱ मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था शादी के कुछ दिनों तक उक्त लोगों ने मुझे अच्छी तरह से रखा लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुरालीजन पति राजा ससुर चतुर सिंह पुत्र बहु रन महाते सास श्रीमती मूर्ति पत्नी चतुर सिंह देवर प्रिंस पुत्र चतुर सिंह व ननद रंजना पुत्री चतुर सिंह पत्नी राजा निबासी हसारी झांसी व शिवानी पुत्री चतुर सिंह पत्नी रामु निवासी बमारी के मन मे लालच आ गया और मेरे साथ मारपीट कर पिता से अतरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये दिलबाओं नहीं तुम्हे अपने साथ नहीं रहने देंगे तथा उक्त ससुरालीजनों की नियत में निरंतर बृद्धि होती रही और उक्त लोग बार बार मेरे साथ मारपीट करने लगे और जब मैने दो लाख रुपये पिता से दिलाने में असमर्थता जतायी तो उक्त लोगों ने मुझे जहर खिला दिया था तब मेरे पिता ने मौके पर पहुंचकर झांसी में मेरा इलाज कराया था तब मेरी जान बच सकी थी और मेरे पिता मुझे अपने साथ घर ले आये थे इसके कुछ दिनों।बाद ससुर आये और यह कहकर मुझे ले गए कि अब अच्छी तरह से रखूंगा वहीं मेरी ननदों की शादी हो गयी है फिर भी मायके में ही रहती हैं और ससुर के द्वारा मुझे ले जाने के बाद पुनः दहेज की अतिरिक्त मांग करते हुए मुझे बहुत मारापीटा और पिता से दो लाख रुपये मंगाने के लिए कहा नही तुम्हें जान से मार देंगे और मुझे ससुरालीजनों ने भूखा रखा व मुझे एक जोडी कपडों में घर से बाहर निकाल दिया अभी में अपने पिता के साथ ही रह रही हूं श्रीमती नीलम ने पुलिस से उक्त लोगों के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
