अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन कालपी, बावई, चुरखी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 142 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टरों के द्वारा गर्मी के मौसम में नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिये जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद ने चुरखी तथा वावई के आरोग्य मेलो का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा जिम्मेदारों को ज़रुरी निर्देश दिये।
शासन की योजना के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 52 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 32 पुरुष व 20 महिला मरीज शामिल रहे। मेले में शुगर के 7 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6-6 मरीजों की जांच की गयी। चीफ फार्मेसिस्ट बघेल ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 28 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सक डॉक्टर शेख ने बताया कि 7 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से बचाव करने के लिये टीकाकरण किया गया।
सरकारी चिकित्सालय बावई में 42 तथा चुरखी चिकित्सालय में 21 रोगियों का इलाज हुआ। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरि नन्दन प्रसाद ने वावई तथा चुरखी में आयोजित आरोग्य मेलो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी में सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। तबियत बिगड़ने पर चिकित्सालय में डाक्टर के परामर्श से इलाज करा कर स्वास्थ्य लाभ हासिल करें। सीएमओ ने चिकित्सको तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
फोटो- मरीजों का इलाज करते चिकित्सकों की टीम
