अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन रविवार को कालपी, बावई, चुरखी, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 152 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टरों के द्वारा चिपचिपाती गर्मी के मौसम में नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह दी गई।
शासन की योजना के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 60 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 37 पुरुष व 23 महिला मरीज शामिल रहे। मेले में शुगर के 7 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6-6मरीजों की जांच की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 26 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय बावई में 27, चुरखी चिकित्सालय में 18 रोगियों का तथा नियामतपुर चिकित्सालय में 22 मरीजों का इलाज हुआ। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी में सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। तबियत बिगड़ने पर चिकित्सालय में डाक्टर के परामर्श से इलाज करा कर स्वास्थ्य लाभ हासिल करें।
फोटो- मरीजों का इलाज करते चिकित्सक
