फोन हैक कर निकाले 9 हजार रुपये

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकनीबा हाल निवास कृपाल टाकीज के पास निबासी ध्रुव कुमार पुत्र राम लखन ने दिन सोमवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा एक खाता संख्या 7524000100156124 पंजाब नेशनल बैंक कोंच में संचालित है जिसमें दिनांक 24 जुलाई 2026 को 15 हजार रुपये ऑन लाइन आये थे जिसमें से मैने 6 हजार रुपये दूसरे ख़ाते में भेजे व 9 हजार रुपये किसी व्यक्ति द्वारा मेरे मोवाइल नम्बर 7460009622 को दिनांक 24 जुलाई 2026 को हैक कर लिया गया और उपरोक्त 9 हजार रुपये उसने यू टी आर नम्बर 913353172620 में ट्रांसफर कर लिया जब उक्त रूपयों की निकासी की मुझे जानकारी हुई तो उसी समय शाम करीब 5 बजे बैंक गया तो वहां पर जानकारी दी गयी कि आपका फोन हैक करके किसी ने रुपया ट्रांसफर किया है ध्रुव कुमार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर 9 हजार रुपये दिलाये जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply